{"_id":"68b9ed51a18d1f556d01c8d5","slug":"tableaux-created-a-buzz-in-sewan-people-danced-to-bhajans-kaithal-news-c-245-1-kht1003-137325-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में झांकियों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में झांकियों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे लोग
Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
10 कैथल। गणपति बप्पा के साथ इंदू खट्टर। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन। जिले में कई जगहों पर चल रहे गणेश महोत्सव के कार्यक्रमों में भक्ति की गंगा बह रही है। सीवन के शांति मोहल्ला सेवा समिति के कार्यक्रम में बुधवार रात्रि संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें पेश किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान भगवान शिव की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसे देख श्रद्धालुओं ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया।
संकीर्तन का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर ने किया। उपप्रधान मिनित मुटरेजा ने बताया कि छह सितंबर तक प्रतिदिन शाम को होने वाले संकीर्तन में अलग-अलग मंडल भगवान श्री गणेश के गुणगान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनीता नरेश मुंजाल, जॉनी चुघ और मनोज आनंद ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को प्रबल करते हैं तथा भगवान के प्रति श्रद्धा को और गहरा बनाते हैं। संकीर्तन की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई। इसके बाद पंडित महेश शर्मा ने दर-दर भटकने वाले बाबा से दिल लगा ले... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। धीरज गंभीर के आओ अंगना पधारो जी गणेश जी... भजन पर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उमेश मिड्ढा, सोनू मुंजाल, संदीप, राजीव मिड्ढा, नमिता शर्मा, सोनिया, ममता खट्टर आदि मौजूद रहे।