फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Symbolically, the work of handling the service of Gurudwaras started

सांकेतिक रूप से गुरुद्वारों की सेवा संभालने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Symbolically, the work of handling the service of Gurudwaras started
04-कैथल। निमार्णधीन मंजी साहब गुरूद्वारे का अवलोकन करते हुए बलजीत सिंह दादूवाल व अन्य - फोटो : Kaithal
कैथल। गत 20 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एक्ट को सही ठहराए जाने व हरियाणा के गुरुद्वारों पर एचएसजीएमसी के दावे को ठीक करार दिए जाने के दो दिन बाद एचएसजीपीसी एक्शन में आ गई है। हरियाणा कमेटी ने गुरुद्वारों की सांकेतिक रूप से सेवा संभाल अपने अधीन करनी शुरू कर दी है। वीरवार को कुरुक्षेत्र स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारे में बैठक में कमेटी सदस्यों के साथ बैठक के बाद एचएसजीएमसी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल की अगुवाई में यह काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद व करनाल के कई एक्ट में वर्णित जिलों को एचएसजीएमसी ने अपने अधीन कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल के गुरुद्वारा मंजीसाहिब व गुरुद्वारा नीमसाहिब की सांकेतिक रूप से सेवा संभाल करने पहुंचें एचएसजीपीसी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में एडहॉक कमेटी के सदस्यों, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झींडा सहित कई गुरुद्वारों के मैनेजर पहुंचे। पूरे प्रदेश से उन्हें फोन आ रहे हैं कि वे आकर गुरुद्वारों की सेवा संभाल को अधिकार में लें। कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि किसी तरह का टकराव नहीं करना है। शांतिपूर्वक तरीके से सरकार के निर्देशानुसार नियमानुसार गुरुद्वारों की कानूनी रूप से जिम्मेवारी लिखित में ली जाएगी। तब तक गुरुद्वारों की सांकेतिक रूप से सेवा संभाल की जिम्मेवारी ली जा रही है।
विज्ञापन

कैथल के इन दो गुरुद्वारों सहित फतेहाबाद, सिरसा, करनाल के तरावड़ी, कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारों की सांकेतिक रूप से सेवा संभाल एचएसजीपीसी द्वारा ले ली गई है। कैथल के दोनों गुरुद्वारों की सेवा संभाल एसडीएम संजय कुमार व डीएसपी रविंद्र कुमार व अन्य प्रशासन की मौजूदगी में ली गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से इस तरह के फोन आ रहे हैं। एचएसजीपीसी ने एसजीपीसी से अपील की है कि उनके अध्यक्ष धामी यहां आए और विधिवत रूप से सेवा संभाल हरियाणा कमेटी को सौंपें। उन्हें पूरे सम्मान से नवाजा जाएगा। आने वाले समय में कानूनी रूप से फंडों की देखभाल सहित अलग-अलग तरह के फंडों, ट्रस्टों की जिम्मेवारी एचएसजीपीसी द्वारा हासिल की जाएगी। इसके लिए सभी गुरुद्वारों के मैनेजर को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि हरियाणा कमेटी का प्रयास होगा कि शिक्षा व स्वास्थ्य शिक्षा में सुधार कर सेवा काम किया जाएगा। गुरुघरों की अच्छे से देखभाल की जाएगी। उधर, इस अवसर पर गुरुद्वारा नीमसाहिब व गुरुद्वारा मंजी साहिब में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। सरकार की खुफिया एजेंसियों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

वीरवार को एचएसजीएमसी प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल की अगुवाई में गुरुद्वारा नीम साहिब व गुरुद्वारा मंजी साहिब को सांकेतिक रूप से हरियाणा कमेटी ने अपने अधीन कर लिए हैं। हालांकि ये पहले ही हरियाणा कमेटी के अधीन थे। लेकिन एक्ट के हिसाब से सभी गुरुद्वारों को हरियाणा कमेटी अपने अधीन कर रही है। दोनों ही गुरुद्वारों का कार्यालय गुरुद्वारा मंजी साहिब में बनाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ मीत प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह रतिया, सदस्य बलविंद्र कौर, गुरु तेग बहादुर सेवा दल के अध्यक्ष एडवोकेट मनिंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह गौराया, एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग सहित हरियाणा कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारे के सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed