{"_id":"66b161508db338371f0cf097","slug":"symbolic-protest-begins-in-kyorda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446719-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्योड़क में सांकेतिक धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्योड़क में सांकेतिक धरना शुरू
Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की नानकपुरी कॉलोनी में बहन की हत्या मामले में किशोर आरोपी की मां की रिहाई को लेकर क्योड़क गांव में ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने धरने के दौरान फैसला लिया कि वे मांग पूरी होने तक सरकार के किसी भी नेता व मंत्री का कार्यक्रम गांव में नहीं होने देंगे। यहीं नहीं गांव में सत्ता आसीन नेता या पार्टी का बैनर या पोस्टर भी नही लगाने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक किशोर की मां को पुलिस रिहा नहीं करती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
गौरतलब है कि लगभग डेढ़ महीने पहले कैथल में क्योड़क गांव के एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी किशोर ने पुलिस थाने में जाकर अपनी गिरफ्तारी दे दी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी रमन की मां को भी उनकी बेटी की हत्या में शामिल होने के अंदेशा जताकर उसकी मां को भी दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। किशोर की मां को लगभग 45 दिनों से जेल में बंद है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने किशोर के दबाव में आकर गिरफ्तार किया है जबकि इस घटना आरोपी किशोर की मां को कोई कसूर नहीं है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से किशोर आरोपी की मां की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए।