फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   syl issiue, panjab, roadways bus stop, kaithal

पंजाब जाने वाली नाइट रूट बंद होने से यात्री परेशान

Mon, 14 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 14 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
syl issiue, panjab, roadways bus stop, kaithal
नाईट शिफट में नहीं आती कोई बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के हक में फैसला आने के बाद कैथल से पंजाब जाने वाली रोडवेज की बसें तीसरे दिन भी पंजाब जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों की नाइट सर्विस बंद रही। बसों के बंद होने के कारण पंजाब जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी को झेलना पड़ा। जम्मू कटरा और अमृतसर जाने वाले रूट बंद रहे। पटियाला खनौरी और पातड़ा जानें वाले कई रूटों को भी रद्द किया।
विज्ञापन


 पंजाब के सीमा पर सटे सीमा पर गावों से रोज अपने कामकाज पर आने वाले यात्रियों को लंबे समय तक स्टैंड पर अपने गांव में जाने के  लिए दर दर भटकना पड़ा। खनौरी रूट पर पंजाब की सीमा सटे गांवो से आने वाले यात्रियों को प्राइवेट वाहन न मिलने पर भी काफी परेशानी हुई। जिसके चलते उन्हें दो से तीन गुना अधिक किराया देना पड़ा। शहर में मोटरसाइकिल के मिस्त्री राम सिंह ने बताया कि वह खनौरी के निकट स्थित गांव संगतपुरा से हर रोज आता है। उसने बताया कि वह मौसम में बदलाव के कारण बस में गांव जाता है। लेकिन पंजाब की ओर जाने वाले बसों का नाइट रूट बंद होने के कारण उसे पिछले तीन दिन से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात रूट इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि डिपो की बसें पंजाब की ओर जाने वाले कुल 76 चक्कर लगाती हैं। रविवार को भी नाइट में पंजाब में ठहरने वाली बसों को कैथल से नहीं भेजा गया। रविवार को पंजाब की ओर जाने वाली 10 गाड़ियां बंद रही। उन्होंने बताया कि बसों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब जाने वाली बसों के नाइट के रूटों को बंद किया गया ताकि वहां पर बसों को कोई नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से आ रही है पंजाब रोडवेज की बसें
कैथल से पंजाब में जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें बंद है। लेकिन पंजाब से समय के अनुसार नियमित रूप से बसें आ रही है। नाईट के समय में पंजाब रोडवेज की बसों का कैथल में आगमन होता है। लेकिन बसें पंजाब की ओर जाती नहीं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।


बसों की सुरक्षा पर लिया फैसला
पंजाब जाने वाले बसों को बंद नहीं किया है। बल्कि रूटों कों कम कर दिया गया है। प्रतिदिन दिन में पंजाब की ओर जाने वाली बसें सुचारू रूप से चल रही है। यह फैसला बसों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार से कोई नुकसान न हो।
राजकुमार, महाप्रबंधक, कैथल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed