{"_id":"680a86c1e3c066c4b10cd954","slug":"swarn-singhal-memorial-scholarship-to-three-kaithal-news-c-18-1-knl1004-631704-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन को स्वर्ण सिंघल मेमोरियल छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन को स्वर्ण सिंघल मेमोरियल छात्रवृत्ति
Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सत्यबीर सिंह मेहला की ओर से तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण सिंघल मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में साहिबा और अन्नू एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष तथा तामन्या देवी एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष शामिल हैं। स्वर्ण सिंघल मेमोरियल स्कॉलरशिप अंग्रेजी के सेवानिवृत प्राध्यापक वीके सिंघल की ओर से दी जाती है। इस अवसर पर छात्र कल्याण समिति की संयोजक डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. जयबीर धारीवाल और छात्रवृत्ति क्लर्क गौतम गोयल उपस्थित रहें। संवाद