फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Swami Brahmanand Gurukul Poondri's anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाया गया स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल पूंडरी का वार्षिकोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Swami Brahmanand Gurukul Poondri's anniversary celebrated with pomp
पूंडरी। स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल बणी पूंडरी का वार्षिकोत्सव अद्वितीय गुरुकुल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी के महंत स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संचालक स्वामी दयानंद सरस्वती ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति सुरजीत कुमार ने भाग लिया। स्वामी बलेश्वरानंद ने कहा कि शिक्षा सबसे अमूल्य धन है और ये उसी को मिलती है, जिसके पास बुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल इंसान के जीवन का सबसे अमूल्य समय होता है। इस समय में विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा ही अच्छे संस्कार, सामाजिक जीवन और अपनी संस्कृति के बारे में ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना की। स्कूल के निदेशक राजपाल सिंह व प्रधानाचार्य अमनदीप कौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उसके पश्चात मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। उद्योगपति सुरजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति से रूबरू करवाते हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। इस मौके पर नपा पार्षद बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पवन सैनी, मनदीप गोलन, नरेश मनचंदा, समाजसेवी सतपाल चुग, अनिल आर्य, संदीप आर्य, हरिचंद सैनी, पिरथी भगत, फतेह सिंह नंबरदार व अक्षपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed