फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Survey found larvae at 14 places, notice

Kaithal News: सर्वे में 14 जगहों पर मिला लार्वा, नोटिस

Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Survey found larvae at 14 places, notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जिलेभर के नौ हजार 865 घरों व दुकानों में मच्छरों के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।

वहीं, 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। अब तक 1735 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। उधर, अब तक जिले में 10 लाख 35 हजार 187 घरों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि इन दिनों में डेंगू बीमारी के बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डेंगू की जांच एलाइजा विधि से ही प्रामाणिक मानी जाती है। जो जिला अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त की जाती है। जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। निजी लैब में भी डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की गई है।


डेंगू बुखार का पहला संकेत

डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू के चेतावनी संकेतों में पेट में तेज दर्द, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई आदि लक्षण शामिल है। आपकी नाक, मसूड़ों, उल्टी या मल में खून आता है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed