फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala slammed the government for the dilapidated road in Rajound.

Kaithal News: सुरजेवाला ने राजौंद की जर्जर सड़क के लिए सरकार को घेरा,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Surjewala slammed the government for the dilapidated road in Rajound.
राजौंद में कार्यकर्ताओं के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला
राजौंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राजौंद की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति के लिए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सड़क राजौंद के लोगों के लिए नर्क बन चुकी है, जबकि सरकार विकास की गंगा बहाने के दावे कर रही है। सुरजेवाला रविवार को राजौंद निवासी व हरियाणा के पूर्व वरिष्ठ डिप्टी एडवोकेट जनरल रणधीर सिंह राणा की माता सरफी देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से गुजरते समय सड़क की हालत देखकर सुरजेवाला ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सड़क पर पड़े हुए पत्थर राहगीरों के साथ नगर के लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही विकास है तो फिर बदहाली किसे कहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे हुए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को इस सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सुधीर सुरजेवाला, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील कुंडू, ईश्वर नैन, मनोज नचार, मुकेश कुमार, अजीत पाल, ओमबीर राणा और मोहन सिंह दुडाना मौजूद रहे।

राजौंद में कार्यकर्ताओं के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला

राजौंद में कार्यकर्ताओं के साथ रणदीप सिंह सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed