फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala cursed the BJP government

Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को कोसा

Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Surjewala cursed the BJP government

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को किसान भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। आरोप लगाते हुए सुरजेवाला बोले कि भाजपा ने साढ़े 10 साल के शासन में हरियाणा के अरमानों को लूटने व ठगने का काम किया है। उन्होंने सरकार पर नगरपालिकाओं, नगर परिषद व पंचायतों में बीसीए व बीसी बी के आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया।


उन्होंने हरियाणा के 14 जिलों से अवैध खनन में मिलीभगत का आरोप भी लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जिलों के 615 गांवों में 8.08 लाख एकड़ की फसल, बेमौसम बारिश और ओले गिरने से चौपट हो गई है। गेहूं, सरसों, चना, जौ और सूरजमुखी सहित कई फसल खराब हो चुकी है। बावजूद इसके किसानों को राहत देने की बजाय उन्हें पोर्टल और सत्यापन के जाल में उलझाने का काम किया जा रहा है। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि वह 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तत्काल मुआवजे का प्रबंध करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed