फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala cornered the BJP government

Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को घेरा

Tue, 18 Jun 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Surjewala cornered the BJP government

विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसान भवन में प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने एचसीएस भर्ती में एससी-बीसी युवाओं को वंचित रखने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा सरकार ने 2023 एचसीएस भर्ती में 121 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन दिया। 87 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 1706 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की व 275 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। 14 जून 2024 को उपरोक्त 275 अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए गए, लेकिन चयनित अधिकारियों की सूची व संख्या नहीं बताई जा रही। भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे सवालों का भी जवाब नहीं दिया जा रहा। नीट में भी यही धांधली हुई, जहां आठ टॉपर एक-दूसरे के आगे-पीछे बैठे पाए गए। संवाद


युवाओं का हो रहा शोषण : बलविंद्र

सीवन। भाजपा हर दिन एक नया झूठ और नया जुमला लेकर सामने आती हैं। भाजपा का हर वादा जुमला निकलता है। युवाओं का कौशल रोजगार के जरिए शोषण किया जा रहा है। ये आरोप वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलविंद्र प्रभावत ने सीवन में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में लगाए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के युवा बेरोजगारी से हताश हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed