फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Surjewala accused BJP IT cell of editing the video

Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा आईटी सेल पर लगाया वीडियो एडिट करने का आरोप

Fri, 05 Apr 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Surjewala accused BJP IT cell of editing the video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरजेवाला ने भाजपा के आईटी सेल पर उनकी वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार से हेमा मालिनी पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है।

उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने इस मामले में ट्वीट में कहा है कि भाजपा की आईटी सेल को काट-छांट, तोड़-मरोड़, फ़र्ज़ी-झूठी बातें फ़ैलाने की आदत बन गई है, ताकि वो हर रोज मोदी सरकार की युवा विरोधी, किसान विरोधी, गरीब विरोधी नीतियों-विफलताओं व भारत के संविधान को ख़त्म करने की साज़िश से देश का ध्यान भटका सके।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा पूरा वीडियो सुनिए, मैंने कहा ‘हम तो हेमा मालिनी का भी बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वो धर्मेंद्र से ब्याह रखी हैं, बहु हैं हमारी।’ उन्होंने भाजपा पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि इसे वीडियो एडिट कर चलाया गया है। सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उसने कई बार महिला नेताओं का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। बात चाहे कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की हो या महिला एमपी की। एक महिला सीएम पर भी भाजपाइयों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा बयान केवल इतना था कि सार्वजनिक जीवन में सभी की जनता के प्रति जवाबदेही तय होनी चाहिए, चाहे वो नायब सैनी हों, या खट्टर या मैं ख़ुद। सब अपने काम के दम पर बनते-बिगड़ते हैं, जनता सर्वोपरि है, और चुनाव में उसे अपने विवेक का इस्तेमाल कर के चुनाव करना होता है। न तो मेरी मंशा हेमामालिनी जी के अपमान की थी और न ही किसी को आहत करने की। इसीलिए मैंने साफ़ कहा कि हम हेमामालिनी जी का सम्मान करते हैं और वो हमारी बहू हैं। भाजपा खुद महिला-विरोधी है, इसीलिए वो हर कुछ महिला-विरोध के चश्में से देखती-समझती है, और अपनी सहूलियत के अनुसार झूठ फैलाती है।

विवादित बोल पर विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा



कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की ओर से हेमा मालिनी पर बोले गए विवादित बोल की वीडियो वायरल होने के बाद कैथल के भाजपा विधायक लीला राम ने सुरजेवाला को घेरा है। इस मामले में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि रणदीप सुरजेवाला अपनी हार से बौखला गए हैं। इसलिए ही वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि वे कैथल की जनता से मिली हार के बाद उनकी बौखलाहट नजर आती है। वे अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे हैं। एक बार पहले भी उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटरों पर टिप्पणी की थी। वे एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती। वे जब दिल्ली से कुछ दिन बाद लौटकर आते हैं तो ऐसी भाषा बोलते हैं। लीलाराम ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन उन्हें अपना आपा नहीं खोना चाहिए। महिला आयोग की ओर से नोटिस देने पर विधायक ने कहा कि आयोग की ओर से कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed