फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Suresh Sharma became the head of Brahma Kalyan Samiti.

Kaithal News: सुरेश शर्मा बने ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान

Mon, 17 Nov 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Suresh Sharma became the head of Brahma Kalyan Samiti.
कैथल । ब्रह्म कल्याण समिति की चुनी गए नई कार्यकारिणी में प्रधान सुरेश शर्मा व अन्य।
कैथल। ब्रह्म कल्याण समिति कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को अग्रसेन धर्मशाला कैथल में हुआ। चुनाव संचालन और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी समिति के वरिष्ठ सदस्यों परमात्मा राम, रतन लाल शर्मा, वेदप्रकाश आत्रेय और हुकम चन्द ने संयुक्त रूप से निभाई। इसमें सुरेश शर्मा को सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में पहले वर्तमान कार्यकारिणी ने तीन वर्षों की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और वित्तीय लेन-देन का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सभी सदस्यों के सहयोग और सहमति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारी में सर्वसम्मति से आरके मोदगिल को उपप्रधान, सतबीर शर्मा को महासचिव, पंकज आत्रेय को सहसचिव, मा. ललित किशोर को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कौशिक को संरक्षक, ललित निर्मल को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा महीपाल कौशिक को चेयरमैन, शिवकुमार शर्मा को उप चेयरमैन, कृष्ण सिसमोर को मुख्य संगठनकर्ता, सुभाष शर्मा रोहेड़ा को संगठनकर्ता, रतन लाल शर्मा को मुख्य संरक्षक चुना गया। इसके अतिरिक्त मार्गदर्शक मंडल में वरिष्ठ सदस्य परमात्मा राम को शामिल किया गया। समिति की कार्यकारिणी में ईश्वर शर्मा, राजपाल शर्मा, रणधीर शर्मा सांघन, कृष्ण शर्मा मालखेडी तथा रामप्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर उनके साथ ईश्वर दयोरा, विनोद पाई, राजा राम, हुकम चंद शर्मा, जयभगवान शर्मा रोहेड़ा, बलवान शर्मा, राम रतन शर्मा, रमेश शर्मा, रामकुमार जेई व अन्य उपस्थित रहे। संवाद

कैथल । ब्रह्म कल्याण समिति की चुनी गए नई कार्यकारिणी में प्रधान सुरेश शर्मा व अन्य।

कैथल । ब्रह्म कल्याण समिति की चुनी गए नई कार्यकारिणी में प्रधान सुरेश शर्मा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed