{"_id":"690654fa7dc657294a0b0794","slug":"surendras-son-took-his-life-after-being-instigated-by-a-friend-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772062-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दोस्त के भड़काने पर ली थी बेटे ने सुरेंद्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दोस्त के भड़काने पर ली थी बेटे ने सुरेंद्र की जान
Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत के कुलवंत नगर निवासी युवक सुरेंद्र की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि दोस्त के फोन पर मिली जानकारी- तेरी मां किसी के साथ कमरे में है। इस पर भड़के बेटे ने गुस्से में यह वारदात अंजाम दी थी।
हत्या करने वाले मानस निवासी अमन और उसके दोस्त विजय उर्फ विक्की को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी बीरभान ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मृतक के साथ मौजूद महिला पूनम थी, जो अमन की मां है।
डीएसपी बीरभान ने बताया कि 30 अक्तूबर को विजय ने अमन को फोन कर बताया कि उसकी मां किसी युवक के साथ कमरे में है। उसने कहा कि वे हनुमान वाटिका में भी साथ देखे गए थे और अब करनाल रोड, सेक्टर–18 के पास दुकानों के ऊपर कमरे में हैं।
विज्ञापन
यह सुनते ही अमन और विजय बाइक पर मौके की ओर दौड़ पड़े। रास्ते में उन्होंने बाजार से पेचकस खरीदा। मौके पर पहुंचने के बाद जब अमन ने अपनी मां पूनम को सुरेंद्र के साथ देखा, तो गुस्से में आकर उसने सुरेंद्र पर हमला कर दिया। पेचकस से छाती पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया था कि उसका भाई 28 अक्तूबर की रात किसी काम से कैथल गया था। 30 अक्तूबर को शाम चार बजे सूचना मिली कि उसकी हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उसके भाई के सीने पर गहरे घाव मिले। उसने आरोप लगाया कि सुरेंद्र की हत्या मानस निवासी पूनम, उसके बेटे अमन और विजय ने मिलकर की है।
अमन ने मां के साथ भी की थी मारपीट ः पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन ने गुस्से में अपनी मां पूनम के साथ भी मारपीट की। उसने कमरे में और बाद में नीचे आकर भी उसे मुक्के मारे थे।
पिटाई से बचने के लिए छत से कूद गया था सुरेंद्र
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिटाई से बचने के लिए सुरेंद्र ने अर्धनग्न हालत में छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद वह कुछ कदम दौड़ा, लेकिन बेहोश होकर गिर गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी, जिससे डरकर दोनों आरोपी बाइक से वहां से भाग गए थे।
अब तक की जांच ः 30 अक्तूबर की रात पुलिस ने पूनम, उसके बेटे अमन और दोस्त विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 31 अक्तूबर को पुलिस ने इसमें एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं। शुक्रवार देर शाम दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह डीएसपी बीरभान ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।