फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Supply is less, less CNG is being put in vehicles

Kaithal News: सप्लाई कम, गाड़ियों में कम डाल रहे सीएनजी

Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Supply is less, less CNG is being put in vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसानों आंदोलन के चलते सप्लाई कम होने से होने से गाडिय़ों में भी सीएनजी कम डल रही है। गाड़ियों में सीएनजी ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम से डाली जाती है।


इसमें ऑनलाइन सिस्टम में प्रेशर बेहतर होने से गाड़ी में पूरी सीएनजी भरी जा सकती है, लेकिन इस समय

केवल ऑफलाइन माध्यम से ही सीएनजी डलने की स्थिति में कम सीएनजी डाली जा सकती है। ऐसे में इस समस्या को लेकर पेट्रोल पंप संचालक भी परेशान हो चुके हैं।

पेट्रोल पंप संचालक संजय ने बताया कि इस समय जिले में जिस भी पंप पर सीएनजी की व्यवस्था है। वह ऑफलाइन है, इसलिए ही प्रक्रिया में तेजी नहीं है।

यह है सीएनजी का ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम ः गाड़ियों में सीएनजी डालने की प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम लागू किया गया है। ऑनलाइन सिस्टम में नीचे दबाई गई पाइपलाइन से प्रेशर के माध्यम से सीएनजी डाली जाती है। इसमें सीएनजी डालने में किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं आती है। वहीं ऑफलाइन सिस्टम में पेट्रोल पंप पर ही सीएनजी को स्टोर किया जाता है। इसलिए इस प्रक्रिया में प्रेशर न बनने के कारण गाड़ियों में पूरी सीएनजी नहीं भरी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed