फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Super-100: Seven examination centers created in level one

Kaithal News: सुपर-100 ः लेवल वन में बनाए गए सात परीक्षा केंद्र

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Super-100: Seven examination centers created in level one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को राज्य स्तर पर सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कैथल जिले से 2567 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक का रहेगा जबकि विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह साढ़े 10 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिले के 2567 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक महिला अध्यापिका की ड्यूटी अनिवार्य होगी। पर्यवेक्षक के रूप में जिला विज्ञान विशेषज्ञ व जिला गणित विशेषज्ञ परीक्षा आरंभ से लेकर समाप्ति तक केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन व सुचारू संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेगा। विभाग की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए 5000 रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं, परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा पांच कोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न-पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नैगेटिव मार्किंग की जाएगी। हाजिरी सीट में नाम न होने पर परीक्षार्थी द्वारा एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। मैसेज दिखाकर भी विद्यार्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे।

सुपर-100 की परीक्षा के लिए जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं, उन स्कूलों में परीक्षा के दिन अवकाश रहेगा। हालांकि अध्यापक व अन्य स्टाॅफ अन्य दिनों की तरह विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हों और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। वह भविष्य में उनका डॉक्टर- इंजीनियर बनने का सपना पूरा होता है।


यह है सुपर 100 योजना

सुपर 100 हरियाणा सरकार व विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम चल रहा है, जहां सरकारी स्कूल के 10वीं पास विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ नीट व ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाई जाती है, जहां 11वीं में 12वीं में उन्हें फ्री हॉस्टल, फ्री वर्दी फ्री पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती है।
यहां बनाएं गए हैं परीक्षा केंद्र
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल।

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा।

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका।

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत।

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी।

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद।

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन।

जरूरी कागजात

n
सुपर 100 एडमिट कार्ड

n
आधार कार्ड

n
दो पेन

n
पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed