फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine in the morning, clouds in the afternoon but no rain

Kaithal News: सुबह धूप, दोपहर बादल छाए पर नहीं हुई बारिश

Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in the morning, clouds in the afternoon but no rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम फिर बदल गया। बादलों ने आसमान घेर लिया, पर शाम तक बारिश नहीं हुई। ऐसे में कभी धूप तो कभी बादलों के कारण मौसम सुहाना बना रहा।

एक दिन पहले मंगलवार को हुई बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया था। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से जाम की स्थिति भी बनी रही। कई लोगों को दफ्तर और बाजार तक पहुंचने में देर हुई। नगर परिषद की ओर से देर शाम तक पानी निकासी के प्रयास किए गए।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून की इस बारिश से कुछ सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। शुक्रवार तक बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इससे किसानों की प्रमुख फसलों को विशेष नुकसान होने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed