फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunshine brought relief from cold, parks also became lively

Kaithal News: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, पार्कों में भी राैनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought relief from cold, parks also became lively
कैथल। कपिस्थल में सुबह से धूप रहने के कारण ठंड से राहत मिली। दिनभर माैसम साफ रहा।रविवार होने के कारण बच्चों ने पार्कों में दिन गुजारा। इन पार्कों में बुजुर्गों ने भी धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

जिले में पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है। पिछले तीन दिन से कोहरा छाने से जहां सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। यदि बात करें मौसम विभाग की तो उसने सोमवार से दो दिन के बारिश की संभावना जताई है। रविवार को भी एक्यूआई 200 से कम यानी 172 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। गौरतलब है कि बीते तीन दिन से लगातार खिल रही धूप से ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है। धूप खिलने के बाद बुजुर्गों ने पार्कों और मकान की छतों पर बैठक धूप का लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी मैदान में खेलकर जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
23 दिसंबर को आंशिक बादल छाने का अनुमान है। 24 दिसंबर को बादलवाई और गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद से सुबह और शाम के समय धुंध व कोहरा छाया रह सकता है। जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा।
-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed