फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sunny during the day, cool at night, rain possible today

Kaithal News: दिन में खिली धूप, रात को ठंडक, आज बारिश संभव

Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Sunny during the day, cool at night, rain possible today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय तो धूप निकली, लेकिन बाद दोपहर बादल छाए। ऐसे में सुबह के समय जहां गर्मी रही। वहीं शाम और रात के समय मौसम में ठंडक होने लगी है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है।

दो दिन पहले ही जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ा है। वहीं, अभी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सोमवार को भी बारिश की संभावना है। जहां अब एक तरफ मौसम में हुए बदलाव के बाद जहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पल-पल बदल रहे मौसम के बीच बीमारियों के बढ़ने भी खतरा है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 24.3 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिन में गर्मी हो रही है तो रात के समय ठंडक महसूस होती है। रविवार को सुबह के समय तो धूप निकली, लेकिन बाद दोपहर बादल छाए। ऐसे में सुबह के समय जहां गर्मी रही। जबकि शाम के समय ठंडक हुई। वहीं, बदल रहे मौसम के बीच खांसी, जुकाम और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। पिछले कई दिन से बढ़ रहा है तापमान-
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिन से अधिकतम तापमान बढ़ा रहा है लेकिन बारिश होने पर तो सब्जियों की फसल को नुकसान होना तय है।


इस समय नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 200 मरीजों की सामान्य ओपीडी हो रही है। इन मरीजों में 80 से अधिक ऐसे लोग शामिल हैं, जो खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित होते हैं। इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। खांसी, बुखार व जुकाम संक्रामक रोग होते हैं। इसीलिए बीमार व्यक्ति से संपर्क के दौरान सावधान रहें। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed