फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sultry heat made one sweat, farmers worried about lack of rain

Kaithal News: उमस भरी गर्मी ने निकाला पसीना, बारिश न होने बढ़ी किसानों की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Sultry heat made one sweat, farmers worried about lack of rain
दिनभर धूप व बादलों के बीच आंख मिचौली जारी रही, लेकिन नहीं हुई बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में रविवार को दिनभर धूप व बादलों के बीच आंख मिचौली जारी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं तापमान बढ़ने के बाद हुई उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
बता दें कि शनिवार को बारिश हुई थी। बारिश से कुछ राहत मिली थी। तापमान भी 29.3 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में बारिश के आसार है। बारिश अच्छी न होने के कारण किसान भी नाखुश दिखाई दे रहे है। किसानों के मन में डर बना हुआ है कि अगर अगले चार पांच दिन और अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल लागत के अनुसार नहीं निकल पाएंगी।
विज्ञापन

किसान रमेश, राजेंद्र, बंटी ने बताया कि बारिश बहुत कम हुई है। जुलाई से अगस्त तक धान की फसल को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि इस समय फुटाव सबसे ज्यादा होता है। बारिश अगर यहां पर अच्छी हो जाती है तो धान की फसल अच्छी निकल आती है। पिछले बार अच्छी बारिश होने के कारण किसानों की फसल अच्छी हुई थी। जबकि इस बार पैदावार घटने की संभावना बनी हुई है। पैदावार बारिश पर ही आधारित होती है। बारिश होने पर बीमारियों में कमी आती है। धान के पौधों में कीड़ा नहीं लगता है। इस समय नहरों में भी कम पानी आ पा रहा है। कपास, बाजरा व ज्वार की फसल भी ग्रोथ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
कृषि विभाग के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed