{"_id":"67e1b2d52f93a0e77f0151c1","slug":"sukhwinder-kush-and-ponita-selected-in-handball-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609199-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैंडबॉल में सुखविंद्र कुश और पोनिता का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैंडबॉल में सुखविंद्र कुश और पोनिता का चयन
Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लखनऊ व बिहार में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल महिला पुरुष प्रतियोगिता के लिए जिले के तीन खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इनमें दो खिलाड़ी सुखविंद्र व कुश, पुरुष वर्ग में बिहार में और महिला वर्ग में खिलाड़ी पोनिता, लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उनके कोचों का कहना है कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
कोच प्रशांत राय व विजय कुमार ने बताया कि लखनऊ व बिहार में जूनियर राष्ट्रीय हैंडबाल महिला व पुरुष प्रतियोगिता होने जा रही है। यह कि 26 से 30 मार्च तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
तीनों खिलाड़ी पुरुष व महिला की हरियाणा हैंडबाल टीम में खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह तीनों खिलाड़ियों को कैथल बस अड्डे से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी इससे पूर्व विभिन्न राज्यस्तरीय स्कूल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन के लिए पसीना बहाएंगे।