{"_id":"678aa550cd2b8a3710016b10","slug":"sukhwinder-kaur-took-over-the-charge-of-guhla-panchayat-samiti-president-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126694-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुखविंद्र कौर ने संभाला गुहला पंचायत समिति अध्यक्ष का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुखविंद्र कौर ने संभाला गुहला पंचायत समिति अध्यक्ष का कार्यभार
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला पंचायत समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखविंद्र कौर पत्नी जगतार सिंह माजरी ने शुक्रवार को पद ग्रहण कर लिया। सबसे पहले एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ सुखविंद्र कौर को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और आसन ग्रहण करवाते हुए उन्हें बधाई दी।
जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि गुहला खंड के गांवों के विकास हेतु राज्य व केंद्र सरकार से विशेष प्रोजेक्टर लेकर आएंगे, ताकि हलके का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने ब्लॉक समिति के सभी पार्षदों से आह्वान किया कि वे आपसी तालमेल बनाकर काम करें, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सुखविंदर कौर से कहा कि वे पूरे गुहला खंड को अपना परिवार समझते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डोँ में एक सम्मान विकास करवाएं और सभी पार्षदों को साथ लेकर चलें। कहा कि पंचायत समिति लोकतंत्र का एक अभिन्न अंग है, इसलिए सभी सदस्यों को मिलकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
सुखविंद्र कौर ने भरोसा दिलाया कि वे गुहला खंड के सभी 23 वार्डों के पार्षदों को साथ लेकर चलेंगी और विकास कार्यों के लिए सरकार से जो भी पैसा आएगा उसे पूरी ईमानदारी से गांवों के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीपीओ सुमिता पुंजे, जिला परिषद के अध्यक्ष कर्मवीर कौल, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा दुसेरपुर, मंडल अध्यक्ष मांगे राम, जगतार माजरी, श्याम सिंह, पाल सिंह आदि मौजूद रहे।