{"_id":"6546a6e06d42cadb3708435d","slug":"successful-in-hcs-rahul-gave-tips-for-success-kaithal-news-c-18-1-knl1004-257385-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एचसीएस में सफल राहुल ने दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एचसीएस में सफल राहुल ने दिए सफलता के टिप्स
Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन के राहुल शर्मा ने हाल ही में घोषित किए गए एचसीएस की परीक्षा परिणाम में 25 वां रैंक हासिल कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। शनिवार को आरकेएसडी स्कूल पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर राहुल ने अपनी सफलता के लिए स्कूल की शिक्षा को प्रभावशाली बताया। साथ ही विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स भी दिए।
गौरतलब है कि उन्होंने आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल में 2007 से 2015 तक अध्ययन किया। 12वीं के बाद उन्होंने थापर विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे दिल्ली में कोचिंग ले रहे हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए स्कूल में बिताए अपने समय और शिक्षा को बहुत प्रभावशाली व प्रेरणादायक माना है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा, तत्कालीन गणित प्राध्यापक राममेहर व अन्य अध्यापकों ने उन्हें प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि माता पिता और अन्य अध्यापकों से भी उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। विद्यालय में राहुल शर्मा की उपलब्धि पर बधाई देने के लिए उन्हें स्कूल में आमंत्रित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन साकेत मंगल, प्रधान अश्विनी शोरेवाला, पंकज बंसल, सुनील चौधरी, नरेश शोरेवाला, श्याम सुंदर बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि वे अभी रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने यूपीएससी की भी परीक्षा दी है। रैंक के आधार पर उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट का पद मिला है। राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार ने हाल ही में जो सभी विषयों में 45 प्रतिशत नंबर हासिल का क्राइटेरिया बनाया है वह सही है। इससे योग्य अभ्यर्थियों को आगे आने का मौका मिलेगा। कहा कि समयबद्ध तरीके से पढ़ाई करके सफलता हसिल की जा सकती है। साकेत मंगल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
बोले- ताऊ सुरेंद्र से मिली प्रेरणा
राहुल शर्मा ने बताया कि के पिता पवन शर्मा सिंचाई विभाग कैथल में जिलादार के पद पर पर कार्यरत हैं, जबकि मां पूनम शर्मा गृहिणी हैं। मूल रूप से सीवन निवासी राहुल शर्मा के अभिभावक वर्तमान में नहर कालोनी में निवास करते हैं। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता का आशीर्वाद और कठिन मेहनत को दिया है। राहुल ने बताया कि उनके ताऊ सुरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त बीडीपीओ ही उनके प्रेरणा स्रोत हैं। वे बचपन से ही एक उच्च अधिकारी बनने का सपना पाले हुए हैं।