फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students will be able to prepare for board exams through the tab

Kaithal News: टैब से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 22 Feb 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to prepare for board exams through the tab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी इस बार ऑनलाइन टैब से पढ़कर भी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं होने के बाद ही बच्चों से शिक्षा विभाग टैब वापस लेगा। इससे बच्चों के चेहरों पर भी खुशी है।

अगले सप्ताह से हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी भी ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी करते रहेंगे, ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर आ सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा से 10 दिन पहले ही सभी विद्यार्थियों से टैब वापस जमा करवा लिए थे, लेकिन इस बार अब तक टैब वापस लेने के लिए विभाग के पास एसओपी नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के बाद ही विद्यार्थियों से टैब वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कक्षा दसवीं से 12वीं के बच्चों को 22672 टैब वितरित किए गए हैं। 27 फरवरी से परीक्षा होगी, जो एक अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद टैब वापस लिए जाएंगे।

उधर, विद्यार्थी पंकज, सुनील, कमल, साहिल, वैभव, यश, अंजलि, कुसुम, रीना का कहना है कि बीते 10 दिनों से सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। इसके चलते वे टैब से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षाएं नजदीक हैं सरकार को चाहिए कि वह इंटरनेट सेवाओं को बहाल करे, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें।

शिक्षा विभाग की ओर से टैब वापस लेने के लिए एसओपी नहीं आई है। परीक्षा के बाद ही टैब वापस लेने की एसओपी आएगी और इसके बाद ही सभी विद्यार्थियों से टैब वापस लिए जाएंगे। इस बार विद्यार्थी ऑनलाइन भी टैब से परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। - नरेंद्र बाल्यान, जिला इंचार्ज टैब वितरण कार्यक्रम।







विभाग के निर्देशानुसार की विद्यार्थियों से टैब वापस लिए जाते हैं। अब तक विभाग की ओर से एसओपी नहीं आई है। जैसे ही विभाग की ओर से एसओपी आती है, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।

-मिकेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, टैब वितरण कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed