फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students were made aware in ITI

Kaithal News: आईटीआई में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware in ITI
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र के प्रवेश अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेडों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राध्यापक नरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का महत्व लगातार बढ़ रहा है। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ट्रेड का चयन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल भी विकसित किए जाते हैं। इससे प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन की अंतिम तिथि संबंधी जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed