फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students spread the shade of Haryanvi culture in the youth festival

यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students spread the shade of Haryanvi culture in the youth festival
Students spread the shade of Haryanvi culture in the youth festival - फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय 44वें जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य संगीत और गायन के माध्यम से हरियाणवी व अन्य संस्कृतियों की छटा बिखेरी। पहले दिन 5 वर्गों की 17 विधाओं का शुभारंभ कोरियोग्राफी की विधा के साथ किया गया। जैसे ही कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थी मंच पर पहुंचे, उसी समय पूरा पंडाल किलकारियों से गूंज उठा। कॉलेज में स्थापित किए गए अलग-अलग मंचों पर प्रदेशभर के कॉलेजों से पहुंचे विद्यार्थियों ने नाटक, गायन, नृत्य, संगीत और कलात्मक गतिविधियों में भाग लिया। हरियाणवी पोप, हरियाणवी नृत्य पुरुष एवं महिला वर्ग, चित्रकारी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

फेस्टिवल का शुभारंभ दोपहर के सत्र में किया गया। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, एवं करुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति एवं राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, आरवीएस के उपप्रधान अश्वनी शोरेवाला, प्रबंधन समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष श्याम बंसल, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन नवनीत गोयल एडवोकेट, डॉ. सत्यबीर मेहला, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक अत्रि व महासचिव डॉ. जयबीर धारीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन और सही प्रकार से किए गए प्रबंधों को लेकर कॉलेज स्टाफ व समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि पहले दिन मंच का संचालन डॉ. गीता गोयल, प्रो. रचना सरदाना, प्रो. पूजा गुप्ता, रितु वालिया, विनय सिघंल व सुरूची शर्मा ने किया। सभी परिणामों का लेखाजोखा डॉ. शिल्पी अग्रवाल एवं उनकी टीम, पंजीकरण डॉ. मंजूला गोयल एवं टीम, जलपान डॉ. सीबी सैनी, मंच नियोजन डॉ. अनिल नरुला, डॉ. विजेंद्र कुमार व डॉ. सीमा गुप्ता ने संभाला। बैठने की व्यवस्था डॉ. राकेश मित्तल एवं टीम ने संभाली। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डॉ. गगन मित्तल एवं टीम ने संभाला। कार्यक्रम का ऑनलाइन फेसबुक एवं यूट्यूब पर इसका प्रसारण किया गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव शर्मा, युवा एवं सांस्कृतिक विधाओं के निदेशक महासिंह पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीय नृत्य में आरकेएसडी की टीम रही प्रथम
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल के पहले दिन कई रोचक मुकाबले हुए, जिसमें विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में कोरियोग्राफी में एमएन कॉलेज शाहाबाद की टीम प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

शास्त्रीय नृत्य में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम प्रथम व डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय कॉलेज कैथल की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष हरियाणवी नृत्य में जाट कॉलेज कैथल प्रथम व आरकेएसडी कॉलेज कैथल दूसरे स्थान पर रहा। लोकगीत में आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने प्रथम व बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम प्रथम व डीएवी कॉलेज पूंडरी की टीम द्वितीय रही। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक अत्रि ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों के परिणाम अभी जारी नहीं किए गए।

Students spread the shade of Haryanvi culture in the youth festival

Students spread the shade of Haryanvi culture in the youth festival- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed