फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showed their talent in the competition

Kaithal News: प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in the competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल । इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रीष्मकालीन खाद्य पदार्थों व शीतल पेय पदार्थों की प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आईजी महिला महाविद्यालय की गृह विज्ञान की प्राध्यापिका आरती सिंगला व मोनिका मोगा ने इस प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

शीतल पेय पदार्थों की प्रतियोगिता में चारों हाउसेस ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद व अथर्ववेद के नवमी व दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ऋग्वेद हाउस की अनिका ने प्रथम व पूनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर सामवेद हाउस की अंतरा रही। स्नेक्स प्रतियोगिता में सामवेद हाउस की कक्षा 11वीं व 12वीं की रवनीत व मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


यजुर्वेद की मन्नत कक्षा 12वीं ने द्वितीय व अथर्ववेद की एंजेल कक्षा 11वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। सलाद प्रतियोगिता में सामवेद हाउस के नैतिक व आर्यन कक्षा 12वीं ने प्रथम, यजुर्वेद हाउस के सक्षम व विपुल कक्षा ग्यारहवीं ने द्वितीय तथा अथर्ववेद हाउस की रोहित व यश कक्षा 12वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्नि रहित पकवान बनाने में अथर्ववेद की जन्नत कक्षा 12वीं ने प्रथम, सामवेद की हरनूर व चारु कक्षा 11वीं 12वीं ने द्वितीय तथा ऋग्वेद की दिव्यांशी कक्षा 12वीं ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक प्राध्यापिकाओं ने सभी प्रतिभागियों की खुले दिल से प्रशंसा की। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed