फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showed talent in science exhibition

Kaithal News: छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। खंड संसाधन कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

खंड संसाधन संयोजक बलबीर कश्यप की अध्यक्षता में बीआरसी कार्यालय राजौंद में इसका आयोजन किया गया। इसमें खंड के सभी मिडिल हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहुत अच्छे अच्छे मॉडल लेकर विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दीपिका ने बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी मेहनत करके विज्ञान में हो रहे परिवर्तनों को अपने मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं और अपनी रचनात्मक सोच दर्शाते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि मॉडल मेकिंग की सात थीम्स में जतिन, सिमरन, जन्नत,
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया, पुष्पा, भावना और वंदना अव्वल रहे।

इसी तरह पोस्टर मेकिंग में शिवानी, हिमानी नैनसी, पुष्पा, माफी, तमन्ना, वन्या प्रथम स्थान पर रहे। रोल प्ले में अभिजोत कौर,चहक, सोनम, दीक्षिका, दीपानशु और प्राची ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस दौरान कार्यक्रम ने खंड संसाधन संयोजक बालवीर कश्यप, दीपिका, संदीप, गुलदीप, सुनीता, बीआरपी सुनीता, रेनू, पवन, संदीप सुनील, एबीआरसी और अन्य स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed