{"_id":"6525a4268f5f614cd1090e94","slug":"students-showed-talent-in-science-exhibition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-238987-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग और केमिकल सोसायटी की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी व विख्यात रसायन शास्त्रियों के रेखाचित्र बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लेकर विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 11 टीमों ने नॉन-न्यूटोनियन द्रव्य, कोपर पलेटिंग, फेक ब्लड, डांसिंग ब्लू फ्लेम्स, लावा लैंप, कार्बन स्नेक बनाने की विधि जैसे प्रयोगों का सफल प्रदर्शन किया। प्रो. शीनू गोयल की ओर से संयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रायोगिक दक्षता हासिल करना रहा। जज की भूमिका डॉ. अशोक कुमार व डॉ. अनिल जिंदल ने निभाई।
डॉ. श्वेता गर्ग की ओर से संयोजित विख्यात रसायन शास्त्रियों के रेखाचित्र प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने मैरी क्यूरी, गैलीलियो, नील बोहर, रदरफोर्ड जैसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के जीवंत स्केच बनाए। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ. कपिल जैन व डॉ. राजेश सिंह ने निभाई। अंशुल, विभा, शिवानी, हिमांशी, अर्शिता, अवनीत, मुस्कान, नेहा, प्रीति, दीवांशिका, रितिका, मानसी, प्रतिष्ठा रेखाचित्र प्रतियोगिता में अव्वल रही।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजकों की सराहना की। विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने केमिकल सोसायटी, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को धन्यवाद दिया। प्रो. रेनू एवं प्रो सौम्या ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. संजय गर्ग, डॉ. अशोक अत्री, डॉ. सुरुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।