{"_id":"676083e07320b90b990b2ae4","slug":"students-showed-sports-talent-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541214-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
Tue, 17 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। असंध रोड पर स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल में सोमवार को चौथी जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस की इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से के जी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
पहले दिन की इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया गया। चौथी वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट द्वारा किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि उज्ज्वल भविष्य के लिए जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही खेलों का भी महत्व है। इसी के साथ उन्होंने बच्चों को खेलों में अधिक प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य ने खेल विभागाध्यक्ष विजय टाक के साथ-साथ समस्त खेल विभाग के सदस्यों का धन्यवाद किया। इस दौरान मुख्याध्यापिका ललिता, जूनियर कॉर्डिनेटर कनिका, हरविन्दर सिंह, खेल विभाग के सभी सदस्य सुनील बिडान, बजिंद्र राणा, मीना, अध्यापक गण मन्जू, महक, सोनमदीप, पूजा राजपूत के साथ प्राइमरी जूनियर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।