फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students showed glimpse of Indian culture through dance

Kaithal News: विद्यार्थियों ने नृत्य से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

Sun, 10 Dec 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students showed glimpse of Indian culture through dance
कैथल। आरकेएसडी स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम गूंज 2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीबीएसई के सचिव अनिल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि व प्रबंधक समिति के चेयरमैन साकेत मंगल ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और उनके गाए गीत प्रस्ति किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने डांडिया, राजस्थानी, कालबेलिया, पंजाबी रैप, गिद्दा, हरियाणवी डांस व भांगड़ा आदि की प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ विद्यार्थियों ने 60 से 90 के दशक के गीत, बार्बी सांग और नृत्य, हनुमान चालीसा व दो संस्कृतियों के मेल, फ्यूज़न डांस की प्रस्तुति दी। वहीं अंग्रेजी नाटक से बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई और माइम से आज की युवा पीढ़ी पर मोबाइल के बढ़ते प्रभाव को दर्शाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एरोबिक्स ने शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया गया और विभिन्नता में एकता को दर्शाया गया। स्टाइल एक्सपीडिशन में बच्चों ने फैशन के जलवे बिखेरे। इस मौके पर पर स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान अश्विनी शोरे वाला, नरेश शोरे वाला, पंकज बंसल, श्याम बंसल, सुनील चौधरी, प्रो. बीडी गुप्ता, महेश मंगल, राकेश सर्राफ, निरंजन बंसल, विनोद मित्तल, रोशन लाल, सुनील गोयल, सुरेश गर्ग, जगदीश कोलिया, तरसेम गोयल, रमेश सचदेवा, विकास शर्मा, प्रवीन जैन मौजूद थे। स्कूल की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed