{"_id":"673911660a3ccbce1507f864","slug":"students-should-tell-villagers-about-ill-effects-of-drugs-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123965-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को ग्रामीणों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
गुहला-चीका। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुरबाज सिंह ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। नशे से मुक्त व्यक्ति ही सुखमय जीवन का आनंद उठा सकता है। उन्होंने विद्यालय से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर नशा मुक्ति रैली के लिए रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीणों व अन्य लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। सामाजिक अध्ययन अध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि जब भी कभी आपके सामने ऐसी परिस्थिति आए कि आपको कोई नशे की पेशकश करे तो आप ने उसे न कहना सीखना है, क्योंकि यदि आप उस समय उसकी बात मान लेते है तो भविष्य में आपको पछताना पड़ेगा। इस मौके पर शिक्षक रामविलास, राजिंद्र सिंह, सतीश चंद, हरजीत सिंह, रामेश्वर, सीमा, तरसेम मौजूद थे।