{"_id":"6a63a73952fd0637dc0b85a2","slug":"students-shared-their-views-on-social-issues-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152755-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल
कैथल। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-399 के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना और उन्हें अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना रहा।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त भारत, सोशल मीडिया, एआई आदि विभिन्न समसामयिक और सामाजिक विषयों पर अपने तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली वक्तव्य देकर अपनी वाक्पटुता और तार्किक क्षमता का परिचय दिया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रचनात्मक और समाजोपयोगी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में प्रतिभागियों के उत्साह व उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।