फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students, protest, road jam, bus stop demanding, kaithal

बस न रुकने पर विद्यार्थियों ने खनौरी-पातड़ा रोड पर गांव पाड़ला में लगाया जाम

Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
students, protest, road jam, bus stop demanding, kaithal
विद्यार्थियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खनौरी-पातड़ा रोड पर बस न रुकने की समस्या को लेकर गांव पाड़ला में विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण सड़क केे दोनों ओर वाहनों को लंबी-लंबी कतारें लगी रही। आधे घंटे तक लगे जाम के बाद सदर थाना एसएचओ ने विद्यार्थियों की समस्या को समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बस न रुकने की समस्या को लेकर विद्यार्थी पिछले करीब दो महीने से परेशान है। जो बस खनौरी, पातड़ा व अन्य जगहों से आती है वह यहां नहीं रुकती है। जिसके कारण विद्यार्थी स्कूल व कॉलेज जाने में लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब आठ बजे सैकड़ों विद्यार्थी जब कॉलेजों व स्कूलों में आने के लिए सुबह पाड़ला के अड्ड़े पर आए तो बस नहीं रुकी। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि एक तो उनके गांव के लिए बसों की सर्विस बहुत कम है और जब खनौरी व पातड़ा सहित अन्य जगहों से बसें आती हैं, उन बसों में बैठने की कोई जगह नहीं रहती। अधिकतर समय तो बसें रुकती ही नहीं। जिसके कारण छात्र-छात्राएं कॉलेज व स्कूलों में देरी से पहुंचते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के दिन चल रहे हैं, अगर वह इस समय भी स्कूल व कॉलेजों में देरी से पहुंचते हैं तो उनके लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। उधर, जाम के कारण सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ अमन कुमार बैनीवाल ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज के जीएम से बातचीत हो गई है। उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed