फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students practiced yoga in the camp

Kaithal News: शिविर में छात्राओं ने किया योगाभ्यास

Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Students practiced yoga in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि महिला कॉलेज में शुक्रवार के एनएसएस शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डा.राम जुवारी की अगुवाई में छात्राओं ने योगासन किए। डा.राम जुवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल किया जा सकता है और शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है।

योग गतिविधि को सफल करवाने के लिए प्राध्यापक शेर सिंह ने सहयोग दिया। सत्र के अगले पड़ाव में खंड नागरिक अस्पताल, कलायत से आईसीटीसी काउंसलर गीता सिंह को आमंत्रित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता का संबंध विषय पर अपना व्याख्यान दिया। गीता ने स्वयं सेविकाओं को अपनी, अपने घर, परिवार एवं अपने आस-पास के वातावरण को साफ सुथरा रखने की सलाह दी और कहा ऐसा करके हम अपने और अपनों को स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए छात्राओं को पौष्टिक आहार खाने की सलाह दी। सिंह ने छात्राओं में खून की कमी से बचने के लिए गुड़ चने के सेवन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोन की सहायता से योग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग से आए कृष्ण कुमार ने भी एनएसएस वालंटियर्स को अपने नाखूनों को छोटा करके स्वस्थ रहने की सलाह दी। सायं कालीन सत्र में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग से प्राध्यापक डा.प्रदीप कुमार को साइबर क्राइम पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया। उन्होंने अपराध को गैर कानूनी गतिविधियां बताते हुए उसके प्रकार भी बताएं। साइबर क्राइम का मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा जब अपराध इंटरनेट और कंप्यूटर या मोबाइल तकनीक के माध्यम से किया जाता है। ऐसे अपराध ज्यादातर मोबाइल फोन के द्वारा किए जाते हैं।


उन्होंने कहा सरकार ने कोई ऐसा आदेश जारी नहीं किया जिससे किसी व्यक्ति को ऑनलाइन अरेस्ट किया जा सके अत: हमें ऑनलाइन ठगी होने से सावधान रहना चाहिए। ऐसी कॉल की सूचना तुरंत साइबर सुरक्षा सेल में करनी चाहिए। स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed