{"_id":"66639def4ff040b7c8048b79","slug":"students-learning-various-skills-along-with-handicrafts-in-tabor-festival-kaithal-news-c-18-1-knl1004-406093-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टाबर उत्सव में हस्तकला संग कई तरह के गुर सीख रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टाबर उत्सव में हस्तकला संग कई तरह के गुर सीख रहे विद्यार्थी
Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग हरियाणा पंचकूला एवं कला व सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए टाबर उत्सव शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत कला एवं संस्कृति विभाग के मेंटर विद्यार्थियों को मूर्ति बनाने, क्ले मॉडलिंग, रिलीफ, 3 डी स्कल्पचर आर्ट, वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट बनाना सहित हरियाणवी संस्कृति से संबंधित कलात्मक विषय पर निपुण बनाने के लिए कार्य करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाता में चल रहे कार्यक्रम में नौवीं से 12वीं के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। टाबर उत्सव का बाता स्कूल में औचक निरीक्षण डॉ. विजयलक्ष्मी ने किया। औचक निरीक्षण के दौरान सभी विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। कला व सास्कृतिक विभाग के मैंटर विशाल और संजीव ने विद्यार्थियों को शिविर में पीओपी में सीमेंट मिला कर मूर्तिकला सांचा कैसे बनाया जाता है। इस बारे प्रशिक्षण दे रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से शिविर में रिफ्रेशमेंट , व अन्य किसी प्रकार की असुविधा न हो के बारे जानकारी ली। डॉ. विजयलक्ष्मी ने छात्रों को कहा कि सभी ने अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए हस्तकला में निपुण बनना है, हस्तकला आगे आने वाले समय में आप की जीवन शैली को बदलने का कार्य करेगी। कला एवं संस्कृति विभाग के मैटर विशाल ने जिला शिक्षा अधिकारी कैथल को सभी छात्रों को हस्तकला में निपुण करने का विश्वास दिलाया
डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि कला एवं सास्कृतिक विभाग के मेंटर विशाल एवं संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को शिविर के दौरान पेंटिंग, मूर्ति कला, क्ले मॉडलिंग, 3डी स्कल्पचर आर्ट में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित वस्तुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला क्लचरल कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार, अधीक्षक सुरेश कौशिक, प्राध्यापक अशोक कुमार, नरेश कुमार, संस्कृत अध्यापक शमशेर, प्रदीप क्लर्क व सेवादार रामफल, निर्मला, राकेश आदि मौजूद रहे।