फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students learn about the history of the country in the summer camp

Kaithal News: समर कैंप में विद्यार्थियों ने जाना देश का इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students learn about the history of the country in the summer camp
ग्योंग ​स्थित स्कूल में कार्यक्रम के दौरान शॉर्ट फिल्म देखते विद्यार्थी। स्कूल
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर का मुख्य विषय सांस्कृतिक सराहना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपनी भाषा, लोक-संस्कृति, परंपराओं और देश के महान महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राम निवास कौशिक ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


समर कैंप के पांचवें दिन की गतिविधियों के सफल संचालन में नोडल अधिकारी कमलेश रानी और अनूप धीमान ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक लघु फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दिखाई गईं जिनके माध्यम से उन्होंने भारतीय संस्कृति, इतिहास और सामाजिक मूल्यों को दृश्य-श्रव्य माध्यम से समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी वाचन गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय नायकों और प्रतिष्ठित हस्तियों के प्रेरणादायक जीवन प्रसंग प्रस्तुत किए। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार साझा किए।


समर कैंप के पांचवें दिन की गतिविधियों को रोचक और अनुशासित बनाने में विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। शिविर के अंत में प्राचार्य राम निवास कौशिक ने दिनभर की गतिविधियों की समीक्षा की और उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed