{"_id":"69bb05cf177f466bff03209e","slug":"students-demonstrated-their-innovative-skills-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146568-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रों ने दिखाया नवाचार का दम
Thu, 19 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तत्वावधान में प्रथम राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय ‘टेक टाइटन्स हैकाथॉन’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 26 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 19 टीमों ने अंतिम चरण में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में शोध और नवाचार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी सोच विकसित करनी चाहिए। प्रतियोगिता में एआई, आईओटी, साइबर सुरक्षा, डीपफेक पहचान और कृषि तकनीक जैसे विषय शामिल रहे। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। संवाद