{"_id":"65e19072453330222b03a77d","slug":"students-created-jam-when-bus-did-not-stop-in-kaithal-angry-youth-broke-glass-of-roadways-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: बस के न रुकने पर छात्रों ने लगाया जाम, गुस्साए युवक ने रोडवेज के शीशे को डंडे से तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: बस के न रुकने पर छात्रों ने लगाया जाम, गुस्साए युवक ने रोडवेज के शीशे को डंडे से तोड़ा
Fri, 01 Mar 2024 01:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:53 PM IST
सार
पाडला गांव में सुबह के समय बस में भीड़ होने के चलते चालक ने बस स्टैंड से पीछे कुछ दूरी पर रोक दिया था। इसके चलते वहां विद्यार्थियों ने जाम लगाया। मिली जानकारी के तहत जिस बस के शीशे तोड़े गए, वह बस फतेहाबाद के टोहाना सब डिपो की है।
विज्ञापन
छात्र ने बस का शीशा तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल के पाडला गांव में शुकवार सुबह के समय बस न रुकने के विद्यार्थियों ने जाम लगा दिया। इस जाम के बीच ही एक शरारती किस्म के युवक ने सरकारी बस के शीशे तोड़ दिए। युवक की ओर से बस के शीशे तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने सरकारी बस के न रुकने पर बस के शीशे तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि पाडला गांव में सुबह के समय बस में भीड़ होने के चलते चालक ने बस स्टैंड से पीछे कुछ दूरी पर रोक दिया था। इसके चलते वहां विद्यार्थियों ने जाम लगाया। मिली जानकारी के तहत जिस बस के शीशे तोड़े गए, वह बस फतेहाबाद के टोहाना सब डिपो की है। जो फतेहाबाद से टोहाना होकर धनौरी गांव से कैथल जा रही थी। जब बस पाडला गांव में पहुंची तो यहां पर विद्यार्थियों ने बस के रुकने का आरोप लगाया और विरोध स्वरूप जाम लगाया।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। बस फतेहाबाद के टोहाना सब डिपो की है। जो भी कार्रवाई बनेगी, उसे किया जाएगा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की जाएगी।