फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students conveyed the message against stubble burning in a painting competition.

Kaithal News: पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया पराली न जलाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed the message against stubble burning in a painting competition.
पेंटिंग बनाकर पराली न जलाने का संदेश देते हुए विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. कंचन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से किसानों और आमजन तक पराली नहीं जलाने का संदेश पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने पराली प्रबंधन और स्वच्छ पर्यावरण विषय पर संदेशात्मक चित्र बनाकर फसल अवशेष नहीं जलाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की खुशप्रीत और जागृति ने संयुक्त रूप से प्रथम, रजनी और साहिल ने द्वितीय तथा सुखप्रीत और निशा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेता विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पदक देकर सम्मानित किया गया जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के विभिन्न उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पेंटिंग बनाकर पराली न जलाने का संदेश देते हुए विद्यार्थी। विज्ञप्ति

पेंटिंग बनाकर पराली न जलाने का संदेश देते हुए विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed