फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students are worried due to the closure of Vidya Vahini bus service

Kaithal News: विद्या वाहिनी बस सेवा बंद होने से छात्राएं परेशान

Sun, 09 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students are worried due to the closure of Vidya Vahini bus service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्राओं के लिए शुरू की गई विद्या वाहिनी बस सेवा पिछले करीब ढाई साल से बंद है। इन बसों का संचालन न होने से कॉलेजों की सैंकड़ों छात्राओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के समय में दो विद्या वाहिनी बसों को शुरू किया गया है। इन बसों के संचालन न होने से काॅलेज, कोचिंग सेंटर व सरकारी आईटीआई में जाने वाली करीब तीन हजार छात्राएं परेशान हो रही हैं। छात्राओं को पैदल ही बस स्टैंड से शिक्षण संस्थानों तक आना-जाना पड़ रहा है या फिर ऑटो में रोजाना ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए इन बसों की व्यवस्था जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से करवाई गई थी, लेकिन फंड के अभाव में यह बंद हो गई। गौरतलब है कि इस बस सेवा को छात्राओं के लिए निशुल्क शुरू किया गया था। वहीं, विद्या वाहिनी बस सेवा के साथ ही स्थानीय बस सेवा का संचालन बंद किया गया है। ऐसे में छात्राओं के साथ यात्रियों को भी स्थानीय बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आरकेएसडी काॅलेज, आईजी काॅलेज, जाट काॅलेज और सरकारी आईटीआई है। यहां करीब तीन हजार छात्राएं इन बसों में सफर करती थीं। सरकारी काॅलेज बस स्टैंड से करीब छह किलोमीटर दूर गांव जगदीशपुरा में स्थित है।


यहां पर सबसे अधिक छात्राओं का आवागमन में परेशानी होती है। आईटीआई भी बस स्टैंड से लगभग चार किलोमीटर की दूरी है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि अभी फिलहाल विद्या वाहिनी की जगह पर रोडवेज की बसों का संचालन हो रहा है। यदि सरकार की ओर से विद्या वाहिनी बस का संचालन करने के लिए कुछ आदेश आएंगे तो बससेवा को फिर से शुरू करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed