फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students and spectators danced on patriotic songs.

Kaithal News: देशभक्ति गीतों पर थिरके विद्यार्थी संग दर्शक

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students and spectators danced on patriotic songs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बाल भवन में बुधवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत एकल गीत व देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूहों में हुई। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कई गीतों की धुन पर दर्शक भी बैठे-बैठे खुद के पैरों को हिलाने से नहीं रोक पाए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह था। बच्चों ने प्रस्तुति के बाद अपनी पूरी टीम के साथ सेल्फी भी ली। इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 475 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने एकल गीत आई लव माई इंडिया..., जिस देश में गंगा बहती है..., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा...., है प्रीत जहां की रीत सदा..., ऐसा देश है मेरा..., भारत हमको जान से प्यारा है..., ए मेरे वतन के लोगों..., मेरे देश की धरती व देशभक्ति समूह गीत ये देश है वीर जवानों का....., कर चले हम फिदा जान ए तन साथियों, भारत का रहने वाला हूं...., संदेशे आते हैं हमें तड़पाते हैं...जैसे गीतों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को खंडस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका अनिता गोयल, दीपक कुमार, अरूण, कांता चहल व सुरेश सैन ने निभाई। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। इसी कड़ी में 12 अक्तूबर को एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम व द्वितीय समूहों में आयोजित करवाई जाएंगी।

इस मौके पर जिला बाल कल्याण परिषद का स्टाफ, विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थी, अध्यापकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed