{"_id":"66f9cb456bc651de3702e964","slug":"student-commits-suicide-in-her-hostel-room-kaithal-news-c-18-1-knl1004-488115-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में की आत्महत्या
Mon, 30 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में एक छात्रा ने हॉस्टल में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना महाविद्यालय प्रशासन को मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन महाविद्यालय कर्मचारी ने छात्र को सरकारी अस्पताल कैथल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। इसके लिए किसी को दोषी ना ठहराया जाए। घटना की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लेकर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि कृषि महाविद्यालय कौल में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा रजनी पुत्री बलजीत गांव धुराला हाल निवासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र की निवासी थी। जिसने सुसाइड नोट लिखकर हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।