फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student Anu secured the first position in the shooting event.

Kaithal News: छात्रा अनु ने फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student Anu secured the first position in the shooting event.
प्रतियोगिता में जीतने वाले एनसीसी कैडेट्स। कालेज
कैथल। जाट कॉलेज कैथल के एनसीसी कैडेट ने एग्रीकल्चर कॉलेज कौल में आयोजित 10 दिवसीय कैंप में भाग लिया। कैंप में विभिन्न जिलों से 15 कॉलेज के लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अजीत ढुल ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें कॉलेज के कैडेट्स में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खो खो, वॉलीबॉल, मॉक ड्रिल, लाइन एरिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा अनु ने फायरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और आर.डी.सी. कैंप(गणतंत्र दिवस कैंप 2027) में मुस्कान और काजल का चयन हुआ । कॉलेज में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों ने सभी कैडेट को बधाई दी। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल, उपप्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल व कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने सभी कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार बैनिवाल ने सभी कैडेट्स का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व सभी को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह, सन्नी चौशाला, राजपाल गुहणा, कुलदीप सिंह, जसवीर मानस मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में जीतने वाले एनसीसी कैडेट्स। कालेज

प्रतियोगिता में जीतने वाले एनसीसी कैडेट्स। कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed