फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stuck in legalizing remaining 13 illegal colonies

Kaithal News: बची 13 अवैध कॉलोनियां वैध करने पर फंसा पेंच

Sun, 11 Feb 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Stuck in legalizing remaining 13 illegal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की बची हुई 12 अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर अब पेच फंस गया है। जिला नगर योजनाकार की जांच न होने से इसकी फाइल जिला पालिका आयुक्त कार्यालय से आगे बढ़ नहीं सकी है। दरअसल, करीब दो महीने पहले ही इन बची हुई कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया के तहत फिर से ड्रोन के माध्यम से सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार की गई है।

इसके तहत जिला पालिका आयुक्त और जिला नगर योजनाकार की ओर से इस पर जांच की जानी है। जिला नगर योजनाकार की तरफ से इस पर जांच करना बाकी है। इसके चलते अभी तक कॉलोनियों को वैध करने की फाइल मुख्यालय नहीं पहुंची। नतीजा, ये कॉलोनियां अब तक वैध नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर की 33 में 20 कॉलोनियों के वैध होने के बाद शेष 13 कॉलोनियों को भी वैध किया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत कुछ आपत्तियां लगी थी। इन्हें दूर करने के तहत ड्रोन से सर्वे के बाद सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाना है। सबसे अधिक परेशानी वार्ड नंबर 17 में है। इस वार्ड में करीब 95 प्रतिशत हिस्सा अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद प्रवेश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से इन कॉलोनियों को जल्द ही वैध करने की आश्वासन दिया, लेकिन इनके वैध न होने की स्थिति में लोगों में काफी रोष है। अब यह लोग आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तासीन पार्टी का विरोध भी कर सकते हैं।

nपंथ नगर nअमृतसरिया डेरा nशुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2 nरणधीर कॉलोनी फेस-1 nडिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1 nशहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन nअर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1 n ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी nशुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3 nशहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2 nजनकपुरी एक्सटेंशन-1 nजनकपुरी एक्सटेंशन-3

n जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी nहेरिटेज स्कूल के पास n मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन nओशाे पुरम विस्तार nसच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी nओशो पुरम nराधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास nकपिल नगर काॅलोनी।

शहर की बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रक्रिया जारी है। कुछ दिन पहले ही जिला पालिका आयुक्त का कार्यभार संभाला है। इस पर जानकारी ली जा रही है। अभी जिला नगर योजनाकार कार्यालय की तरफ से इन कॉलोनियों की फाइलों की जांच की जानी है। यह जांच पूरी होते ही मुख्यालय में फाइल भेज दी गई है। -सुशील कुमार, जिला पालिका आयुक्त, कैथल।

यहां के लोग कर रहे इंतजार
1. मलिक नगर

2. बंसत नगर

3. खनौरी रोड कॉलोनी

4. डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो

5. केशव मार्केट

6. रूद्रा एनक्लेव

7. आनंद विहार

8. देवीगढ़ कॉलोनी

9. फ्रांसवाला रोड कॉलोनी

10. बालाजी नगर

11. मोतीबाग कॉलोनी

12. गोपाल नगर

13. पूनम एनक्लेव

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed