{"_id":"63ae01f37761464ef93b422d","slug":"stubble-fire-controlled-in-10-hours-kaithal-news-knl132062928","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पराली में आग, 10 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पराली में आग, 10 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित गांव हरसौला में बुधवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने पराली में आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद 10 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगाने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसान के मुताबिक पराली जलने से उसे करोड़ों का नुकसान हुआ है।
किसान प्रवेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हरसौला गांव में तीन एकड़ में धान की पराली का स्टॉक किया था। ये पराली किसानों से खरीदने के बाद यहां पर रखी गई थी। वह इस पराली की गांठें बनाकर अन्य राज्यों में भेजता है। उसने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसके पास कॉल आई कि उसके द्वारा रखी गई करीब 25 हजार क्विंटल पराली में आग लग गई है। उसने स्ट्रा बेलर व अन्य माध्यमों से पराली की गांठों को एकत्रित किया था। किसान ने आशंका जताई कि किसी आसपड़ोस के व्यक्ति ने ये आग लगाई है।
पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए और ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसान ने सरकार से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। फायर ब्रिगेड के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें हरसौला में पराली में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी दी गईं थी। आग को बुझा दिया गया है।