Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Stubble burning cases rise, number reaches 23

Kaithal News: पराली जलाने के केस बढ़े, संख्या 23 पर पहुंची

Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Stubble burning cases rise, number reaches 23
कैथल। पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 23 जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं मिल चुकी है। सात किसानों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर लिए हैं। मंगलवार को कृषि विभाग को एक लोकेशन मिली है। पिछले वर्ष की बात करें तो 4 नवंबर तक 158 लोकेशन मिल चुकी थी। पूरा सीजन में 194 लोकेशन आई थी।
विज्ञापन

पराली जलाने वाले 50 किसानों को गिरफ्तार भी किया था, अबकी बार अब तक कोई किसान गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कैथल को धान का हब कहा जाता है। यहां पर साढ़े चार लाख एकड़ में किसानों ने धान रोपाई की हुई है। कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि पराली जलाने से पर्यावरण को क्षति पहुंचती है बल्कि मृदा स्वास्थ्य भी खराब होता है। पराली जलाने से उसमें संचित ऑर्गेनिक कार्बन एवं पोषक तत्व जल जाते हैं, जो की मिट्टी में पुनः जाने चाहिए थे, पराली जलाने से पर्यावरण दूषित होता है। जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। धान अवशेषों में आग लगाने के आरोप में कलायत पुलिस ने गांव कुराड के एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग कलायत के एडीओ नरेश जैन ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरसेक ऐप के माध्यम से निगम की टीम को सूचना मिली थी कि 1 नवंबर को गांव कुराड के किसान बलजीत द्वारा धान अवशेषों में आग लगाई गई। जैसे ही टीमों के पहुंची तो आग लगाए जाने की सूचना सही पाई गई। हेड कांस्टेबल वजीर सिंह ने बलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed