फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strong condemnation of Vinesh's disqualification, expressed grief

Kaithal News: विनेश को डिसक्वालीफाई करने की कड़ी निंदा, जताया दुख

Thu, 08 Aug 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Strong condemnation of Vinesh's disqualification, expressed grief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेरिस ओलंपिक में कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई करने पर उनके समर्थकों और खिलाड़ियों ने कड़ी निंदा की है।

कैथल के बस स्टैंड पर निरीक्षण करने पहुंचे परिवहन मंत्री असीम गोयल ने इस घटना को दुर्भाग्य बताया है। कहा कि कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगोट ने पूरे विश्व में भारत का नाम चमकाया है। आज पूरा देश विनेश के साथ है। भारत का गोल्ड आने का सपना टूटा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बातचीत भी की है ओर लोकसभा में केंद्रीय खेल मंत्री ने भी बात रखी है। पर हम चाहेंगे कि विनेश को एक और मौका मिलना चाहिए।

जिला खेल अधिकारी राजरानी ने कहा कि ओलंपिक में महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश को फाइनल मुकाबले से बाहर करना देश के लिए एक चिंता की बात है। इसको लेकर पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। क्योंकि एक खिलाड़ी बहुत मुश्किल से मेहनत कर इतनी उपर तक आता है और उसे फाइनल मेंं पहुंचने के बाद एक दम से किन्ही कारणों से बाहर कर दिया जाता है। ये तो देश के लिए बड़े ही दुख की बात है।
विज्ञापन


कुश्ती कोच सुरेंद्र धारीवाल ने कहा कि ओलंपिक में महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश को फाइनल मुकाबले से बाहर करना। ये बहुत दुख की बात है। आज तक इतने ओलंपिक मुकाबले हो चुके हैं ये पहली बार है कि खिलाड़ी विनेश को फाइनल मुकाबले से बाहर किया गया है। ये कहीं ना कहीं राजनितिक मामला हो सकता है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को प्रयास करना चाहिए और प्रधानमंत्री से मिलकर इसकी जांच करवानी चाहिए। अब ये विनेश के मान सम्मान की नहीं ये देश का मान सम्मान है की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पहलवान व कुराड़ के नर्सरी कोच हरीश कुमार ने कहा कि ये कुश्ती जगत के लिए एक काला दिन है। जो की ओलंपिक मुकाबले में खिलाड़ी विनेश फोगोट को फाइनल मुकाबले से बाहर किया गया। यह गलत निर्णय है। इस मुद्दे पर भारत सरकार को बड़ा सख्त कम उठाना चाहिए ये एक अंतरराष्टीय मुद्दा है। अगर भारत इस मुददे को उठाएगा तो ही अन्य देश भी इस इस मुददे को उठाएंगे।


पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पहलवान जयपाल ने बाताया कि ये तो सीधी सीधी साजिश है। ओलंपिक में महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगट को फाइनल मुकाबले से बाहर करना राजनीतिक षड्यंत्र की शिकार हई है। आजतक इस तरह से कोई भी बाहर नही हुआ है। ओलंपिक संघ के जो अधिकारी मौके पर गए हैं उनको इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना चाहिए ओर वहां के अनुसार कानूनी कार्रवाई जो बनती है वो करनी चाहिए। ये बड़ा गंभीर विषय है इसकी जांच होनी चाहिए। देश के लोगोंं को इस मुद्दे पर काफी दुख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed