फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike today in many departments of the state government including banks, insurance sector

बैंक, बीमा क्षेत्र सहित राज्य सरकार के कई विभागों में आज हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Strike today in many departments of the state government including banks, insurance sector
कैथल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर देशभर के केंद्रीय बैंक, बीमा और राज्य सरकारों के कर्मचारी, ट्रेड यूनियनों के सदस्य सोमवार से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसमें बैंक और बीमा सहित कई केंद्रीय विभागों में पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी। वहीं राज्य सरकार के भी कई विभागों में कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सर्व कर्मचारी संघ ने रविवार को इस संबंध में कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह सचिव रामपाल शर्मा केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण व सतबीर गोयत ने बताया कि 28 और 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सभी विभागों के हजारों कर्मचारी दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे और खंड स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों व अन्य जनसंगठनों की मांग है कि सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पीएफआरडीए को रद्द करते हुए एनपीएस को वापस लिया जाए, केंद्र में जनवरी 2004 से व प्रदेश में जनवरी 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए, जनवरी 20 से जून 21 तक रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते के बकाया का भुगतान किया जाए, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट अनुसार एचआरए में बढ़ोतरी की जाए, जनसंख्या के मुताबिक पद स्वीकृत कर बेरोजगारों की नियमित भर्ती किए जाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

-
पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लेंगे भाग
फोटो संख्या-45
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के सदस्य मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। यह जानकारी राज्य प्रधान किशन लाल सागर ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व मजदूर संगठनों, देश के कर्मचारी संगठनों सहित अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूर्ण रूप से 28 व 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर राज्य प्रधान किशन लाल सागर, कैथल जिला प्रधान सचिन नैन, कैथल जिला सचिव दिलबाग सिंह दुड़ाना, जिला उप प्रधान हार्दिक मोर, वरिष्ठ उपप्रधान जिले सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रेस सचिव पुनित दुहन व जिला यूनियन ऑडिटर सुनील रूहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बैंकों में 28 व 29 मार्च को रहेगी हड़ताल
कैथल। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर बैंको में दो दिन की हड़ताल रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक कैथल कर्मचारी एसोसिएशन के जिला सचिव कुलदीप धारीवाल ने बताया कि ट्रेड यूनियनों के साथ ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के सभी सदस्य 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। सभी ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल का मुख्य मुद्दा बैंकों का निजीकरण रोकना, पुरानी पेंशन योजना लागू करवाना, खराब लोन की रिकवरी, आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया बंद करना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed