फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strike against anti-people policies on 9th

Kaithal News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल 9 को

Wed, 02 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Strike against anti-people policies on 9th

विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) कैथल डिपो की ओर से 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर यूनियन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। सर्व कर्मचारी संघ कई बार सरकार को मांगपत्र भेजकर बातचीत से समाधान की अपील कर चुका है, लेकिन सरकार वार्ता को तैयार नहीं है। डिपो प्रधान अमित कुमार, सचिव कृष्ण गुल्याना और उपप्रधान सुरेश मराठा ने मांग की कि प्रदेश की जनसंख्या के अनुपात में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। नौ जुलाई की हड़ताल में व्यापक भागीदारी से सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। संवाद

राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी : सीटू

कैथल। मजदूर संगठन सीटू और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य स्तरीय जत्थे ने नौ जुलाई की हड़ताल की तैयारी और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिले में प्रचार अभियान चलाया। जत्थे ने सबसे पहले हनुमान वाटिका में मजदूरों की सभा की, जिसमें सीटू मजदूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी और वन मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन


सीटू के राज्य उपप्रधान सुरेंद्र मलिक और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह कठवाड़ ने कहा कि यह हड़ताल ऐतिहासिक होगी। इसका दायरा बेहद व्यापक रहेगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनें, केंद्रीय कर्मचारियों की राष्ट्रीय फेडरेशन, राज्य कर्मचारियों की फेडरेशन, पब्लिक सेक्टर के वर्कर, बैंक और बीमा क्षेत्र के कर्मचारी, कई स्वतंत्र फेडरेशन, देशभर की स्कीम वर्कर और मनरेगा मजदूर सहित करोड़ों कर्मचारी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed