फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Strictly follow the instructions in the election process

Kaithal News: चुनाव प्रक्रिया में हिदायतों का सख्ती से करें पालन

Sat, 21 Sep 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Strictly follow the instructions in the election process
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी काॅलेज व आरकेएसडी स्कूल में शुक्रवार को चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डाॅ. विवेक भारती ने गुहला व कैथल विधानसभा के पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग ऑफिसर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आयोग की हिदायतों का सख्ती से पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी रूचि के साथ चुनावी प्रक्रिया व ईवीएम का प्रशिक्षण लें। मतदान के दिन सजगता से अपने ड्यूटी करें।
विज्ञापन


उन्होंने इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीसी के साथ सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत, पुष्पांजलि दास, संबंधित विधानसभा के आरओ कृष्ण कुमार और अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने टीम के साथ पहले से ही तालमेल कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न आए। हर चुनाव में कुछ नई चीजें होती हैं, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। मतदान आरंभ होने से 90 मिनट पहले पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि पोलिंग एजेंट समय पर न पहुंचे तो सुपरवाइजर अथवा सेक्टर अधिकारी को सूचित करें। वे भी समय पर न पहुंचे तो 15 मिनट इंतजार के बाद मॉक पोल प्रक्रिया आरंभ की जाए। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पोलिंग एजेंट के दस्तखत कराएं और मॉक पोल सर्टिफिकेट भरें। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मॉक पोल के दौरान यदि सीयू (कंट्रोल यूनिट), बीयू (बैलेट यूनिट) अथवा वीवीपेट खराब होती है तो खराब यूनिट ही बदली जाए।


यदि मतदान के दौरान तीनों में से कोई भी एक खराब होती है तो पूरा सेट (बीयू, सीयू व वीवीपैट) को बदलना होगा। ऐसी स्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया पुन: दोहराई जाएगी। बताया कि यदि मतदान समय खत्म होने के बाद भी वोटर्स की लाइन लगी हो तो सभी के वोट डलवाना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले परिसर के मुख्य गेट को बंद कराया जाये, फिर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को क्रमांक एक लिखी पर्ची दी जाए। बढ़ते क्रम में अन्य मतदाताओं को भी पर्ची देकर मतदान कराया जाए। मास्टर ट्रेनर सीयू, बीयू और वीवीपैट तथा सील लगाने के तरीके व विभिन्न प्रकार के फार्म भरने के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed